7 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, चिप्स का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल में ले गए आरोपी

  • 14h ago
  • 317 views


गाजियाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में मजदूर की 7 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव मॉल के बेसमेंट से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता निर्माणाधीन मॉल में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम बच्ची खेलते-खेलते लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसे चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर अपने साथ ले गए। देर रात बच्ची का शव मॉल के बेसमेंट में मिला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now