स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
गोवर्धन। मथुरा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवर्धन क्षेत्र के कई गांवों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। 'साईं ब्रज अभियान' के तहत नगला अकातिया, देवसेरस और मुड़सेरस गांवों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया।
साइबर ठगी और ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जिले के कई थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग दल बनाकर संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। गांवों के प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई भी संदिग्ध मौके से फरार न हो सके। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने किया।
सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि देवसेरस, मुड़सेरस और नगला अकातिया गांवों से लगातार साइबर अपराध की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर यह संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत जताई और उम्मीद व्यक्त की कि लगातार सख्त कार्रवाई से साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर