सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 8h ago
मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 की रात करीब 10:32 बजे सौंख तिराहे से करीब 70 मीटर दूर लोरिया पट्टी की तरफ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले साहिब कुमार पुत्र सूरज पाल, निवासी ग्राम पतरा कक्ष, थाना शेरामऊ, जिला शाहजहांपुर, को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने थाना मगोर्रा में मुकदमा संख्या 292/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु मलिक, चौकी प्रभारी सौंख उपनिरीक्षक विनीत चौधरी, हेड कांस्टेबल बालिस्टर और हेड कांस्टेबल अनीश कुमार शामिल रहे।
मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 की रात करीब 10:32 बजे सौंख तिराहे से करीब 70 मीटर दूर लोरिया पट्टी की तरफ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले साहिब कुमार पुत्र सूरज पाल, निवासी ग्राम पतरा कक्ष, थाना शेरामऊ, जिला शाहजहांपुर, को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने थाना मगोर्रा में मुकदमा संख्या 292/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु मलिक, चौकी प्रभारी सौंख उपनिरीक्षक विनीत चौधरी, हेड कांस्टेबल बालिस्टर और हेड कांस्टेबल अनीश कुमार शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!