खेलते-खेलते चौथी मंजिल से गिरा 1 साल का मासूम, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

  • 9h ago
  • 136 views


सूरत: गुजरात के सूरत के अलथाण इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय मासूम अंश की मौत हो गई। 11 अगस्त को बच्चा अपने परिवार के चौथी मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चा बालकनी में खेल रहा था। अचानक वह नीचे जा गिरा। तेज आवाज सुनकर परिजन और सोसाइटी के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मासूम की पहचान जयदीप वाजा के बेटे अंश के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से गुजरात के अमरेली जिले के बगसरा का रहने वाला है और फिलहाल सूरत में रह रहा था।

घटना के बाद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। इस घटना ने ऊंची इमारतों में छोटे बच्चों की बालकनी और खिड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now