कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

  • 32d Ago 204 Views


कौशांबी | उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार दोपहर मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना जबरदस्त था कि गोदाम के साथ आसपास के कई मकान भी भरभराकर गिर गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर मलबा फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में रखे पटाखों और विस्फोटक सामग्री में आग लगने के बाद यह हादसा हुआ। घायलों को प्रयागराज और कौशांबी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गोदाम वैध था या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। पूरे क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now