कल्याण सिंह की खंडित प्रतिमा को लेकर लोधी समाज में आक्रोश, नई प्रतिमा की मांग तेज

  • 52 days ago
  • 232 views


हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला मसंद में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 16 अप्रैल की रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पथराव कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी न होने से लोधी समाज में गहरा आक्रोश है। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए और खंडित प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया।

समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक नई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती, तब तक मौजूदा प्रतिमा को नहीं खोला जाएगा।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now