गोवर्धन में बसपा का सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 1d Ago 98 Views


मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में संगठन को सेक्टर और बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सेक्टरवार संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 9 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया। बसपा में हाल ही में संगठन को तीन सेक्टरों में बांटने की व्यवस्था की खबर भी सामने आई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now