बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार, 2 करोड़ की फिल्म ने रच दिया इतिहास

  • 32d Ago 1,097 Views


मुंबई | बेहद छोटे बजट में बनी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर उभरी है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ों की कमाई की है। फिल्म की अप्रत्याशित सफलता से निर्देशक विशाल चतुर्वेदी भावुक हो गए और उन्होंने इसे दर्शकों के प्रेम और आस्था की जीत बताया।

विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि शुरुआत में फिल्म को बहुत कम शो मिले थे, लेकिन दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ ने पूरी तस्वीर बदल दी। उनका कहना है कि हर दिन थिएटरों में बढ़ती भीड़ यह साबित करती है कि अच्छी कहानी और सच्चे भाव दर्शकों तक जरूर पहुंचते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में फिल्म के शो और स्क्रीन दोनों बढ़ेंगे।

‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित है। बिना बड़े स्टार और सीमित प्रचार के रिलीज हुई यह फिल्म अब देशभर के सिनेमाघरों में लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है और ट्रेड विशेषज्ञ इसे साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में गिन रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now