बड़ी खबर: आईएएस रिंकू सिंह राही का तबादला, बीजेपी ब्लॉक प्रमुख से विवाद के बाद हटाए गए

  • 2 days ago
  • 170 views


जालौन में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख के साथ विवाद और धक्का-मुक्की का मामला सामने आने के कुछ ही समय बाद आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का तबादला कर दिया गया है। हाल ही में कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन और एसडीएम रिंकू सिंह राही के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। इसी बीच शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रिंकू सिंह राही का स्थानांतरण कर दिया। हालांकि तबादले को लेकर शासन की ओर से इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। वहीं रिंकू सिंह राही का कहना था कि कोल्ड स्टोरेज में अनियमितताओं की जांच के दौरान उनके काम में बाधा डालने की कोशिश की गई थी। दोनों पक्षों के आरोपों के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया था।

अब शासन के तबादला आदेश के बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, विवाद की जांच अभी भी जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now