📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

अनंतनाग में आतंकियों का हमला, गश्त कर रहे पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या; TRF ने ली जिम्मेदारी

  • 12h ago
  • 255 views


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों ने गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने सोशल मीडिया के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 35 वर्षीय कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के रूप में हुई है। वह बडगाम जिले के निवासी थे और इंडिया रिजर्व (IR) की तीसरी बटालियन में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला अनंतनाग के लाल चौक इलाके में उस समय हुआ, जब वह सुरक्षा ड्यूटी के तहत गश्त कर रहे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे की साजिश और इसमें शामिल आतंकियों की पहचान करने में जुटी हैं

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now