5 दिन बाद भी अंकित बालियान के हत्यारे फरार, पत्नी की CM योगी से भावुक गुहार

  • 33d Ago 216 Views


हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब अंकित की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा है— “योगी जी, अब मैं जीकर क्या करूंगी… मुझे इंसाफ चाहिए।”

अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था, लेकिन पांच दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि “आप तो बदमाशों को मिट्टी में मिलाने की बात करते हैं, फिर हमारे मामले में इतनी देरी क्यों हो रही है? अंकित भी आपका बेटा था।” उन्होंने कहा कि पति की हत्या के बाद पूरा परिवार टूट चुका है और बुजुर्ग माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

परिजनों का दावा है कि घटना से जुड़े संदिग्धों के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं, इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में नाराजगी है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now