ग्राम चौकीदार ने पहनी पुलिस की वर्दी, फोटो वायरल होते ही दर्ज हुआ मुकदमा

  • 7 days ago
  • 197 views


हाथरस में पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी के रूप में पेश करना एक ग्राम चौकीदार को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, चमनगली सर्कुलर रोड निवासी ग्राम चौकीदार अभिषेक शर्मा पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों के साथ फोटो खिंचवा रहा था। वायरल तस्वीरों में वह कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के साथ भी दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सीओ सदर हिमांशु माथुर ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई कि अभिषेक शर्मा ग्राम चौकीदार है और उसे पुलिस की वर्दी पहनने की कोई अनुमति नहीं है। ऐसे में पुलिस की वर्दी पहनना नियमों का उल्लंघन पाया गया।

जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी वर्दी और पद का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now