आवारा कुत्तों का खूनी हमला, 33 भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला

  • 4 days ago
  • 168 views


उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आवारा कुत्तों का खौफनाक आतंक देखने को मिला। बेला क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने एक भेड़ पालक के बाड़े पर हमला कर 33 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 7 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बेला क्षेत्र के रहने वाले पिंटू उर्फ श्रवण कुमार ने बताया कि उनके बाड़े में करीब 80 भेड़ें बंद थीं। देर रात अचानक शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो आवारा कुत्तों का झुंड भेड़ों पर हमला कर चुका था। कुत्तों ने 33 भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला, जबकि कई अन्य भेड़ें जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गईं। इस हमले में 7 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बिधूना कमल सिंह, थाना प्रभारी ललितेश त्रिपाठी और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम कमल सिंह ने बताया कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद शासन की ओर से पीड़ित भेड़ पालक को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now