यमुनापार क्षेत्र में घात लगाए बैठे लोगों ने किया युवक पर हमला, हालत गंभीर

  • 7 days ago
  • 223 views


मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की कार रोककर उसके साथ मारपीट की और फिर कार में आग लगा दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शनिवार देर शाम थाना यमुनापार क्षेत्र के कल्याणपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब अपनी वैगनआर कार से घर लौट रहे एक युवक पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल, मथुरा में भर्ती कराया।

घायल युवक की पहचान संदीप शर्मा उर्फ कान्हा पंडित, पुत्र श्याम बाबू शर्मा, निवासी कल्याणपुर के रूप में हुई है। अस्पताल में भर्ती संदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक लोगों ने पहले उनकी कार को रोक लिया, फिर उनके साथ मारपीट की और बाद में कार में आग लगा दी।

पीड़ित का कहना है कि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बाहर निकला और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now