यमुना एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराई बाइक, चालक गंभीर घायल

  • 8 days ago
  • 191 views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्ते से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 1:45 बजे बाइक संख्या DL 4S DQ 6783 पर सवार युवक यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 86+300 के पास पहुंचा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते से टकराते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल युवक को तत्काल वृंदावन स्थित सोसैया (मायावती) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फिलहाल हादसे की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now