स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
वीकेंड पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के चलते मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गए। धर्मनगरी की रफ्तार थम गई और वृंदावन के अधिकांश मुख्य क्षेत्रों में भीषण जाम की स्थिति बन गई।
कुंज गलियों से लेकर मंदिर मार्ग तक हर ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को लगातार मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गलियों में कदम रखने तक की जगह नहीं दिखाई दे रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर