शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में तीन की मौत

  • 68 days ago
  • 258 views


महोबा के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। मुढारी तिगैला के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दूल्हे के ममेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के मामा और एक अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुगिरा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश अपने चाचा विजय और भाई साजन के साथ भांजे संदीप की शादी में शामिल होने बेलाताल जा रहे थे। अगले दिन टीका समारोह होना था और परिवार शादी की रस्मों की तैयारी में जुटा था। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में उमेश, नैगुवां निवासी रामगोपाल और गुढ़ा निवासी बलदाऊ की इलाज के दौरान मौत हो गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now