सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • 6 days ago
  • 103 views


मथुरा। सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

इस अवसर पर सदर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आदेश कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए उनके शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम ने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें नालियों की सफाई, चकरोड, जलभराव, बिजली आपूर्ति और भूमि विवादों से संबंधित रहीं। इसके अलावा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं पर भी सुनवाई कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now