राया में आवारा सांड का हमला बना मौत की वजह, पोखर में गिरने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

  • 6 days ago
  • 210 views


मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव थना अमर सिंह में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक गांव के पोखर के किनारे से गुजर रहा था, तभी एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पोखर में जा गिरा।

घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर थाना राया पुलिस और पीएसी राहत दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पोखर से बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे आवारा गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now