स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
वृंदावन के प्रसिद्ध राधावल्लभ मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। मंदिर परिसर की स्टील रेलिंग में अचानक करंट दौड़ने से ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को बिजली का झटका लगा। इनमें एक सिपाही बेहोश होकर गिर पड़ा, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी करंट लगा। राहत की बात यह रही कि उस समय मंदिर में भीड़ कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में मंदिर की रेलिंग में करंट उतरने की आशंका जताई गई है। पुलिस और विद्युत विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि करंट किस वजह से फैला। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर