मेवाती मोहल्ले में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाकर दी कड़ी चेतावनी

  • 6 days ago
  • 113 views


मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा संचालित 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता महाअभियान के अंतिम दिन सोमवार को डींग गेट स्थित मेवाती मोहल्ले में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।

यह अभियान सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा 25 जून से 6 जुलाई तक चलाए गए इस विशेष स्वच्छता महाअभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी लगातार की गई।

अभियान के समापन पर नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। साथ ही स्पष्ट किया गया कि अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now