मथुरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, डीबीटी वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • 4 days ago
  • 192 views


मथुरा। जनपद के पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में बुधवार को "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर से शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का प्रसारण देखा गया। साथ ही डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में शैक्षिक सामग्री के लिए धनराशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर और स्टेशनरी जैसी आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ये पहल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के कल्याण और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now