महोबा में सनसनी: पत्नी, बच्चों और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, नाले में फेंका शव

  • 81 days ago
  • 409 views


महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के हैबतपुरा गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 14 अप्रैल को नाले में मिले 36 वर्षीय हरनारायण प्रजापति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी, तीन बेटियों, नाबालिग बेटे और बेटी के प्रेमी ने मिलकर की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि हरनारायण शराब और जुए का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था। उसने बेटी की शादी के लिए मवेशी बेचकर 82,500 रुपये जुटाए थे, लेकिन उस रकम को खर्च करने को लेकर परिवार पर दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर घर में तनाव बढ़ा और परिवार ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

योजना के तहत आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर हरनारायण की हत्या कर दी और सबूत छुपाने के लिए शव को नाले में फेंक दिया। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन तोड़कर साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हो गया। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now