हत्या के प्रयास के मामले में फरार चार आरोपी गिरफ्तार, जैंत पुलिस ने अवैध तमंचा भी किया बरामद

  • 2 days ago
  • 149 views


मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को सनसिटी से देवी आर्ट्स होते हुए नगला रामताल जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धनीराम, विवेक, विशाल और अमित, निवासी ग्राम जौनाई, थाना जैंत को गिरफ्तार किया। चारों आरोपी थाना जैंत में दर्ज मु.अ.सं. 475/2026 के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को ग्राम जौनाई में हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस घटना के संबंध में थाना जैंत में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनीराम (36 वर्ष), विवेक (18 वर्ष), विशाल (19 वर्ष) और अमित (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई को थाना जैंत के उपनिरीक्षक सुधीर राठी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल विकास गौतम, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र पाल तथा रिजर्व कांस्टेबल सचिन कुमार सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now