गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 20 लाख श्रद्धालु करेंगे गिरिराज महाराज की परिक्रमा

  • 1 day ago
  • 109 views


गोवर्धन (मथुरा)। ब्रज के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर परिक्रमा करेंगे। प्रशासन का अनुमान है कि इस वर्ष मेले में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा शिविर, पेयजल और सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया है। साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गोवर्धन की 21 किलोमीटर की गिरिराज परिक्रमा ब्रज की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं में से एक है। गुरु पूर्णिमा के दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस व हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now