गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नौहझील पुलिस की कार्रवाई

  • 7 days ago
  • 248 views


मथुरा की नौहझील पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।

थाना नौहझील पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी रामवीर पुत्र शिवचरण सिंह, निवासी गढ़ी सामंता, थाना नौहझील को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को नावली से पचहरा रोड पर स्थित देशी शराब के ठेके से लगभग 200 मीटर आगे मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी रविवार सुबह करीब 10:05 बजे की गई।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना नौहझील में मुकदमा संख्या 175/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) में मामला दर्ज है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह के नेतृत्व में नौहझील पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now