एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

  • 1 day ago
  • 170 views


मथुरा। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना गोविंदनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला को 300 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को शाम 6:38 बजे बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में राधेश्याम कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान असलम पुत्र असफाक (34 वर्ष), निवासी अर्जुनपुरा, थाना गोविंदनगर तथा एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 300 ग्राम एल्प्राजोलम (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना गोविंदनगर में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मयंक वत्स, हेड कांस्टेबल संजीत, कांस्टेबल भानूप्रकाश और महिला हेड कांस्टेबल ऊषा यादव की टीम ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now