स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के गांव राल में दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। भूमि पैमाइश से पहले ही पालेन्द्र और छैलबिहारी पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
आरोप है कि विवाद के दौरान छैलबिहारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी राइफल की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के गांव राल में दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। भूमि पैमाइश से पहले ही पालेन्द्र और छैलबिहारी पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान छैलबिहारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी राइफल की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!