स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
आगरा में ब्याज के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला थाना निबोहरा क्षेत्र के बीलपुरा गांव का है, जहां 14 हजार रुपये के ब्याज के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दबंग पड़ोसियों ने महिला को पकड़कर खरंजे पर डाल दिया और जमकर मारपीट की।
महिला को बचाने पहुंचे उसके पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चा में है।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर