स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर सनसनी फैलाने वाले शातिर आरोपी बिलाल घोसी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
घायल आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और अधिवक्ता पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिलाल घोसी का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य आपराधिक घटनाओं और उसके नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर