स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को आगरा दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मंडल के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों, सड़क परियोजनाओं तथा अन्य विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके अलावा मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संबंधित विभागों को अपनी-अपनी परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों से जवाब-तलब किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। आगरा दौरे को भी इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर