स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृंदावन, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 22 जून से 6 जुलाई 2026 तक चलाए गए 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता, प्रवर्तन, सौंदर्यीकरण एवं जन-जागरूकता महाअभियान का सोमवार को समापन हो गया। अभियान का मुख्य संदेश था— "हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है।"
महाअभियान के अंतिम दिन नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए। नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के नेतृत्व में औरंगाबाद जोन में औरंगाबाद से टाउनशिप तथा टाउनशिप से नवादा पुरानी आरटीओ तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान अवैध अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण हटाए गए तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान करते हुए ₹5,000 का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर 10 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई और संबंधित लोगों पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए ₹2,500 का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार पूरे अभियान के दौरान कुल ₹27,500 का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण से बचें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर