दिल्ली में एक्सपायरी डेट बदलकर बिक रहा था सामान, FSSAI की छापेमारी में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

  • 9 days ago
  • 210 views


दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों पर नई एक्सपायरी और मैन्युफैक्चरिंग डेट लगाकर बाजार में बेचने के कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 40 हजार से अधिक संदिग्ध खाद्य पैकेट और भारी मात्रा में अन्य सामग्री जब्त की गई है।

जांच के दौरान टीम ने टाटा नमक, मैगी, बोर्नविटा, हॉर्लिक्स, थम्स अप, फैंटा, पेपर बोट जूस, घी और अन्य नामी ब्रांडों के एक्सपायर्ड उत्पाद बरामद किए। आरोप है कि इन उत्पादों की पुरानी एक्सपायरी डेट को केमिकल से मिटाकर नई तारीख छापी जाती थी और फिर उन्हें दोबारा पैक कर बाजार में बेच दिया जाता था। मौके से डेट प्रिंटिंग मशीन, सीलिंग मशीन, फर्जी लेबल, बारकोड, एमआरपी स्टिकर और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

एफएसएसएआई और पुलिस के अनुसार जब्त खाद्य उत्पादों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में संबंधित कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य मिलावट और उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now