एक घर में निकले 40 कोबरा के बच्चे, जहरीले सांपों को देखकर दहल गया पूरा गांव

  • 6 days ago
  • 214 views


नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक स्थित नेरला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में एक-दो नहीं बल्कि 40 कोबरा (नाग) के बच्चे रेंगते हुए मिले। घर के अलग-अलग हिस्सों में इतने जहरीले सांपों को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और पूरे गांव में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही 'वाइल्ड चैलेंजर' संस्था के सर्पमित्र रतन कुंभारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बेहद सावधानी और विशेषज्ञता के साथ घर के अलग-अलग कोनों से सभी 40 कोबरा के बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति या सांप को नुकसान नहीं पहुंचा।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद सभी कोबरा के बच्चों को उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्रों को सूचना दें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now