अयोध्या पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- "दोषियों को भगवान भी दंड देंगे, कानून भी सजा देगा"

  • 9 days ago
  • 353 views


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वह हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर दान चोरी प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह घटना केवल पाप नहीं, बल्कि महापाप है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें भगवान भी दंड देंगे और कानून भी सजा देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि एसआईटी जांच, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां पूरी निष्पक्षता के साथ मामले की जांच कर रही हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि देश में संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या दुष्प्रचार से भ्रमित न हों और अपनी श्रद्धा, आस्था और सनातन धर्म पर अटूट विश्वास बनाए रखें। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now