स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज जन भवन में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आठ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस विस्तार में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा डॉ. सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में पदोन्नति दी गई है।
अन्य शपथ लेने वालों में कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा शामिल रहे, जिन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है।
सरकार में अभी मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री समेत कुल 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्रियों की सीमा निर्धारित है। इस विस्तार के साथ सरकार ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।
जानकारी के अनुसार, यह विस्तार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक और जातीय समीकरणों को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज जन भवन में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आठ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में पदोन्नति दी गई है। अन्य शपथ लेने वालों में कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा शामिल रहे, जिन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। सरकार में अभी मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री समेत कुल 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्रियों की सीमा निर्धारित है। इस विस्तार के साथ सरकार ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार, यह विस्तार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक और जातीय समीकरणों को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!