स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा। बुधवार सुबह मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित यमुना पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 34 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बिना देर किए कुछ लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यमुना में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से युवती को तत्काल जिला अस्पताल, मथुरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समय रहते उपचार शुरू किया। डॉक्टरों की तत्परता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवती की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती की पहचान शालिनी (34 वर्ष), निवासी कृष्णापुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना पुल से छलांग लगा दी। घटना के समय उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गृहकलह या पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने यह कदम उठाया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर