स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।मामला थाना मांट क्षेत्र के केशीघाट स्थित पोंटून पुल के पास का है, जहां यमुना नदी में करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। वृंदावन की गौरा नगर कॉलोनी निवासी राम प्रसाद ने शव देखकर तत्काल पीआरवी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मांट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
प्रारंभिक आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या या उसके साथ कोई वारदात हुई हो और बाद में शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से यमुना नदी में फेंक दिया गया हो। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि की बात कह रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थाना क्षेत्रों के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई। कैमरा पर्सन के साथ अभि न्यूज़, मथुरा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर