यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, गार्डरेल से टकराई; तीन घायल

  • 7 days ago
  • 186 views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चलती स्कॉर्पियो का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर गार्डरेल से टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 80+400 पर शनिवार देर रात एक स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, आगरा से नोएडा लेन पर जा रही स्कॉर्पियो (UP16 CD 3500) का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गार्डरेल से जा टकराई।

हादसे में नसीम अहमद पुत्र गुलाब मोहम्मद, उनकी पत्नी यातमी तथा रनवीर पुत्र नारायण सिंह, निवासी गांव बाजना, थाना नौहझील घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सुरीर पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल, मथुरा भेजा गया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई और उपचार के उपरांत उन्हें घर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का टायर फटना सामने आया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now