स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा जा रही टमाटर से लदी पिकअप चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं।
थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या-67 पर रविवार सुबह टमाटर से लदी एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP81 FT 8002) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोएडा से आगरा की ओर जा रही पिकअप चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग से टकरा गई और पलट गई।
हादसे की सूचना सुबह करीब 7:10 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पीआरवी 5837 एवं 6697 के साथ प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा सिंह, चौकी प्रभारी बाजना कट हरेंद्र सिंह तोमर तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
दुर्घटना के समय वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें चालक श्याम सिंह निवासी भिदौनी, थाना अलीगढ़ और राजकुमार सिंह निवासी मनोहरपुर, थाना महावन घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया। वहीं घनश्याम सिंह और सल्लू सुरक्षित बताए गए हैं।
हादसे के बाद पिकअप में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
पुलिस के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर