यमुना एक्सप्रेसवे पर पहिए में रस्सी फंसने से बाइक सवार युवक की मौत

  • 66 days ago
  • 561 views


थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या 64.300 पर हुआ, जहां बाइक पर लदे भारी बैग हादसे का कारण बन गए।

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे पीआरवी 1877 को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक और बाइक को सुरक्षित किनारे कराया।

जांच में सामने आया कि बाइक पर चार बड़े बैग लदे हुए थे। बैगों को बांधने वाली रस्सी अचानक पिछले पहिए में उलझ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान हाथरस निवासी राकेश के रूप में हुई।

एंबुलेंस से उसे सीएचसी नौहझील पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now