यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन घायल

  • 73 days ago
  • 275 views


मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आगरा से नोएडा की ओर जाते समय माइलस्टोन 61.300 के पास हुई, जब पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गौरव चतुर्वेदी (42), उनकी पत्नी दीपा चतुर्वेदी (32) और 13 वर्षीय पुत्री वर्निका चतुर्वेदी घायल हो गए। सभी को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर बाजना कट यार्ड भेजा गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य बना रहा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now