स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
मथुरा जनपद के थाना वृंदावन क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 मई 2026 को देर रात करीब 1:02 बजे नाथू स्वीट्स तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग अमरनाथ धाम आश्रम हनुमान तिराहा जाने वाले मार्ग पर की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गरुण (27 वर्ष), निवासी उत्तमनगर, दिल्ली और भरत (32 वर्ष), निवासी गौरा नगर, वृंदावन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, भरत के कब्जे से 160 ग्राम नशीला अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया गया, जो अवैध रूप से रखा गया था। वहीं गरुण के पास से एक चोरी का रेडमी मोबाइल फोन, एक पर्स और नगद 600 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा भरत के पास से 710 रुपये नगद भी मिले हैं।
पूछताछ में सामने आया कि बरामद मोबाइल चोरी का है, जबकि नशीला पदार्थ अवैध तस्करी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 274/26 के तहत धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट और 317(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया, जिसमें उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर