स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
वृंदावन। थाना क्षेत्र के पानीघाट स्थित दुर्गा परम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक और युवती के शव एक ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी अनीता देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन राधिका (28) और एक युवक का शव वृंदावन में किराए के मकान में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान राधिका और सुभाष ठाकुर (30), निवासी छाता के रूप में की।
बताया जा रहा है कि राधिका पिछले करीब 10 वर्षों से वृंदावन में किराए पर रह रही थी। उसका पहले विवाह हुआ था, जो बाद में टूट गया। इसी दौरान उसकी सुभाष से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने पहले युवती का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद उसी कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर