वृंदावन में बाइक चोरों का आतंक: दिनदहाड़े घर के बाहर से मोटरसाइकिल उड़ाई

  • 68 days ago
  • 260 views


धर्मनगरी वृंदावन में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के बड़बाला मोहल्ला अठखंभा का है, जहां गांव भीम निवासी कन्हैया की डीलक्स मोटरसाइकिल घर के बाहर से दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। घटना के समय पीड़ित घर के अंदर मौजूद था और चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रंगजी चौकी क्षेत्र के गोपनाथ बाग से बाइक चोरी की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही इन वारदातों ने स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि गश्त की कमी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now