https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

मथुरा में जुआ खेलने वालों पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार

  • 6h ago
  • 245 views


मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11,520 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, जुआ डायरी और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को शाम करीब 6:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सोनी पेट शॉप के ऊपर स्थित राधे बिल्डिंग मैटेरियल कार्यालय के कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरारी, धर्मेंद्र, रिंकू, योगेश, इस्माइल, हरेंद्र और कृष्णकांत के रूप में हुई है। सभी आरोपी मथुरा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मौके से 11,520 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, जुआ खेलने में प्रयुक्त डायरी तथा 6 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 497/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक (अपराध) सुनील कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन चौहान, उपनिरीक्षक अरविंद सिवाल एवं पुलिस टीम द्वारा की गई

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now