https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

दुकान विवाद में पथराव के बाद लाइसेंसी राइफल से फायरिंग, गांव में मचा हड़कंप

  • 9h ago
  • 104 views


मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के गांव राल में दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। भूमि पैमाइश से पहले ही पालेन्द्र और छैलबिहारी पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।

आरोप है कि विवाद के दौरान छैलबिहारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी राइफल की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now