खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
गोवर्धन। आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को गोवर्धन तहसील परिसर में एसडीएम सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, मंदिर सेवायतों, साधु-संतों और स्थानीय पत्रकारों से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों पर विस्तृत मंथन किया गया।
एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं, ताकि देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार ब्रजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर