वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, ठाकुर जी को अर्पित हुआ...
- 10h ago
वृंदावन के प्राचीन श्री राधा दामोदर मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार कर उन्हें छप्पन भोग और अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। कढ़ी, चावल, दही बड़े, पापड़, चटनी और अचार समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग सजाया गया।
इससे पूर्व दीपावली की संध्या पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दामोदर लीला के दिव्य दर्शन कराए गए। सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी और पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मां यशोदा द्वारा बाल कृष्ण को उखल से बांधने की लीला के कारण ही कार्तिक मास को दामोदर मास कहा जाता है।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।
वृंदावन के प्राचीन श्री राधा दामोदर मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार कर उन्हें छप्पन भोग और अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। कढ़ी, चावल, दही बड़े, पापड़, चटनी और अचार समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग सजाया गया। इससे पूर्व दीपावली की संध्या पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दामोदर लीला के दिव्य दर्शन कराए गए। सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी और पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मां यशोदा द्वारा बाल कृष्ण को उखल से बांधने की लीला के कारण ही कार्तिक मास को दामोदर मास कहा जाता है। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!