वृंदावन में रशियन बिल्डिंग में मिला कोस्टारिका के विदेशी भक्त का शव, दो-तीन दिन पुरानी मौत की आशंका

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 14h Ago 147 Views


वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में रमणरेती चौकी क्षेत्र स्थित रशियन बिल्डिंग से एक विदेशी नागरिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 713 से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां बेड पर एक विदेशी कृष्ण भक्त का शव पड़ा मिला।

मृतक की पहचान कोस्टारिका निवासी 60 वर्षीय जेरार्डो एनरिक लील बीरियोंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव कई जगह से नीला पड़ चुका था और प्रथम दृष्टया करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी शुभांशू यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मृतक का पासपोर्ट और बैग अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now